झाझा: प्रखंड कार्यालय झाझा का जमुई डीसीसी ने किया निरीक्षण, लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ के साथ की बैठक
Jhajha, Jamui | Feb 8, 2024 गुरूवार को जमुई डीडीसी सुमित कुमार ने झाझा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीडीसी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ से कई बिंदुओं पर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही डीडीसी ने बीडीओ से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हर बूथ पर किये गये निरीक्षण से संबंधित जानकारी ली। डीडीसी ने बताया कि चुनाव की तैयारी को लेकर बीडीओ को दिशा निर्देश दिये गये हैं।