सिवनी मालवा: जंगली सूअरों के झुंड से मक्के की फसल बर्बाद, किसानों से तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सिवनी मालवा क्षेत्र के कांसखेड़ी गांव के किसानों ने बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के नाम नायब तहसीलदार आलोक भद्र को ज्ञापन सोपा। किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जंगली सूअर के झुंड ने खेतों में मक्के की खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है साथ ही किसानों ने कहा कि नुकसान का आकलन कर प्रभावित किस