नवाबगंज: बाराबंकी में अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा- निर्दोषों पर न दर्ज हों फर्जी केस
उत्तर प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने सोमवार करीब 12:30 बजे बाराबंकी के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनपद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने दलित उत्पीड़न से संबंधित मामलों की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून का उपयोग न्याय सुनिश्चित करने के लिए हो, न कि किसी को परेशान करने के लिए।