राजमहल: राजमहल में झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
राजमहल में गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे स्व. दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व. दुर्गा सोरेन के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने कहा कि झारखंड आंदोलन और संगठन को मजबूत बनाने में उनके अद्वितीय योगदान और समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।