मोदनगंज: उदयाचल सूर्य की पूजा के साथ महापर्व छठ समाप्त, हजारों लोग छठ घाट पहुंचे
मोदनगंज, घोसी एवं काको प्रखंड क्षेत्र में बुधवार का सुबह भगवान भास्कर के पूजा अर्चना के साथ ही उपासकों का 36 घंटे का उपवास समाप्त हो गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग छठ घाट पहुंचकर भगवान भास्कर का पूजा अर्चना किया। छठ घाटों पर मेले जैसा परिदृश नजर आया। काफी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे।