भीलवाड़ा। जिले के महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) में रिक्त पड़े नर्सिंग पदों और नर्सेज की कमी के संबंध में आ रही परेशानियों को लेकर बुधवार को राजस्थान नर्सेज यूनियन ने बड़ा प्रदर्शन किया।यूनियन के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व में नर्सेज ने महात्मा गांधी अस्पताल के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।