प्रतापगढ़: ग्राम पण्डरी के पास से चोरी के अभियोग से संबंधित एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कोहँडौर से उ0नि0 प्रवीण कुमार दुबे मय हमराह हे0का0 लालबाबू शुक्ला व हे0का0 राजीव कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग, तलाश वांछित वारंटी के दौरान चोरी के दर्ज मुकदमे से संबंधित अभियुक्त धीरज सिंह उर्फ हिमांशू सिंह पुत्र स्व0 प्रहलाद सिंह उम्र करीब 22 वर्ष नि.ग्रा.गरये थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर को थाना कोहंडौर क्षेत्र के ग्राम पण्डरी से गिरफ्तार किया।