अकबरपुर: ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना गजनेर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 2 नाबालिग गुमशुदा बालकों को सकुशल बरामद किया
दो बालकों की गुमशुदगी के सम्बन्ध में उनके परिजनों द्वारा थाना गजनेर पर संयुक्त तहरीर दी गई, जिसके संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए तत्काल बच्चों की तलाश एवं सकुशल बरामदगी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की गई तथा तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करते हुए अथक प्रयास किए गए।