मंझनपुर: अपराध नियंत्रण और पारदर्शिता पर एसपी ने मंझनपुर में बैठक कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक द्वारा मंझनपुर पुलिस कार्यालय में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। समीक्षा के क्रम में एसपी ने अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।