गुन्नौर: गांव मोलनपुर डांडा में स्थित श्री हरि बाबा बांध धाम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
रजपुरा विकासखंड में गंगा किनारे बसे मोलनपुर डांडा में स्थित श्री हरि बाबा बांध धाम पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ श्री हरि बाबा के दर्शन किए। गुरु पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने श्री हरि बाबा बांध धाम पर स्नान करने के बाद दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद रही।