मितौली: कस्बा मितौली में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले चार जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो बाइक व नगदी भी हुई बरामद
लखीमपुर खीरी जिले की मितौली थाना पुलिस ने बुधवार को कस्बा मितौली में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने ₹6000 नगद ताश के पत्ते और दो बाइक भी बरामद की हैं। चारों जुआरियों पर जुआं अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।