रिविलगंज: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धि की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर
रिवील गंज थाना क्षेत्र के पहिया ढाला के समीप मांझी छपरा मुख्य पथ पर गुरुवार की रात हुई सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान छपरा दहियावां निवासी 72 वर्षीय रामप्रवेश राय के रूप में हुई है। जबकि घायल मासूम गंज निवासी राजा राम राय बताए जा रहे हैं।