नरैनी: थाना नरैनी ने अवैध कच्ची देसी शराब बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब बरामद
Naraini, Banda | Apr 3, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना नरैनी पुलिस नें अवैध कच्ची देसी शराब बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची देसी शराब पुलिस नें बरामद किया है। और मौके से लगभग 50 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया है।