पचरुखी: जसौली पकौली पट्टी में हवन और पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ श्री शिव शक्ति महायज्ञ
जसौली पकौली पट्टी गांव में रविवार को हवन और पूर्णाहुति के साथ सात दिवसीय प्रतिष्ठात्मक श्री शिव शक्ति महायज्ञ संपन्न हो गया। महायज्ञ के पश्चात संतो और ब्राम्हणों को भोजन कराया गया। इसके बाद यजमानों द्वारा संतों और ब्राम्हणों वस्त्र, द्रव्य और अर्थ देकर विदाई दी गई।