पचरुखी: प्रतिष्ठात्मक श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जसौली शेखपट्टी निकली भव्य कलश यात्रा
प्रतिष्ठात्मक श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर शनिवार को जसौली शेखपट्टी गांव से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आचार्य मनीष तिवारी ने बताया कि कलश यात्रा से पूर्व महायज्ञ स्थल पर विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद हाथी घोड़े व गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा जसौली खरग होते हुए सादिकपुर स्थित सरोवर पर पहुंची।