पचरुखी: पचरुखी प्रखंड सभागार का प्रमुख ने किया उद्घाटन
पचरुखी ब्लॉक परिसर में शनिवार को एक समारोह का आयोजन कर प्रखंड सभागार का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रमुख तारा देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई। गौरतलब हो कि हाल ही में लाखों की लागत से पचरुखी प्रखंड सभागार का सौंदर्यीकरण कराया गया है। एयर कंडीशन सभागार आज दुल्हन की तरह सजाया गया था।