पचरुखी: हरदिया पासवान चौक के समीप अपराधियों ने प्रोफेसर को मारी गोली, हालत गंभीर
हरदिया पासवान चौक के समीप शनिवार की संध्या अपराधियों ने एक प्रोफेसर को गोली मारकर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सिवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल प्रोफेसर गोपालगंज जिले के मधवापुर बेलसर निवासी रवि प्रकाश सिन्हा हैं।