रूपवास: रुपवास में अनियंत्रित डंपर आबादी में घुसा, टक्कर से 3-4 भैंसों की हुई मौत
भरतपुर। रुपवास तहसील के महलपुर काछी गांव में एक अनियंत्रित ट्रक डंपर आबादी में घुस गया। डंपर घरों के अंदर तक पहुंच गया और घर के आगे बंधी तीन से चार भैंसों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि घरों में कोई जनहानि नहीं हुई।