बलरामपुर: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा समर्थ पोर्टल के संबंध में आयोजित बैठक, 10 फैकल्टी होंगी संचालित
एमएलके पीजी कॉलेज में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रवि शंकर सिंह द्वारा समर्थ पोर्टल के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े हुए चारों जिले के डिग्री कॉलेज के प्राचार्य व प्रतिनिधि शामिल हुए, जिन्हें विश्वविद्यालय संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में 10 फैकल्टी संचालित होगी।