बलरामपुर: चैपुरवा में 38 वर्षीय युवक ने घर के छत के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम शिवानगर के मजरे चैपुरवा में 38 वर्षीय युवक ने अपने ही घर के छत के कुंड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है तो वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है, थाना प्रभारी अखिलेश पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।