बलरामपुर: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने राहुल गांधी पर किया तीखा प्रहार, कहा- सेना की वीरता पर सबूत मांगना दुर्भाग्यपूर्ण
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय अटल भवन में सरकार के 11वर्ष की उपलब्धियां गिनाने पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा सेना की वीरता पर सबूत मांगना दुर्भाग्यपूर्ण है, राहुल गांधी हर बात पर सबूत मांगते हैं चाहे वह आतंकियों पर हुए कार्यवाही की हो या भारतीय सेना की वीरता पर हो, हमें देश की सेना के शौर्य पर गर्व होना चाहिए