बिलासपुर: कोतवाली पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रविवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र में निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान पुरानी फल मंडी के पास से एक आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।