नीम चक बथानी: बथानी में 1158 तो सरेन में 749 मतदाताओं ने अपने मत का किया प्रयोग
नीमचक बथानी प्रखंड के बथानी और सरेन पंचयात में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को लेकर नीमचक बथनी एसडीओ केशव आनंद और डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह घूम कर दोनों पंचायत में मतदान का पूरे दिन जायजा लेते रहे। बथानी पंचायत में 1765 मे 1158 तो सरेन पंचायत में 946 मे 749 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।