मुगलसराय: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में मुगलसराय में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली
मुगलसराय आज बुधवार शाम 05 बजे को महिलाओं ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन में बाइक व स्कूटी रैली निकाली। नगर पालिका मुगलसराय व भाजपा चंदौली के तत्वावधान में निकली यह रैली गुरुद्वारा से शुरू होकर चकिया तिराहे पर समाप्त हुई। इस दौरान राज्यसभा सांसद साधना सिंह ने कहा कि यह कानून महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।