#गणेश_विसर्जन के #दौरान_हादसा, वरुणा #नदी में #डूबा युवक
फूलपुर, प्रयागराज। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। फूलपुर थाना क्षेत्र के वरुणा बाजार स्थित घाट पर 35 वर्षीय अजय कुमार यादव वरुणा नदी में डूब गए।
हादसा प्राचीन वरुणेश्वर धाम मंदिर के पास हुआ। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि अजय गहरे पानी में लापता हैं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया है।
#viralpost #prayagrajallahabad #prayagrajnews #prayagrajpolice