कटकमदाग: पसई में पैक्स (धान अधिप्राप्ति केंद्र) का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार 11 बजे को कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स - धान अधिप्राप्ति केन्द्र) का उद्घाटन किया। यह केंद्र क्षेत्रीय किसानों और ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति को सशक्त करने के उद्देश्य से खोला गया है।