कटकमदाग: कटकमदाग के सामाजिक कार्यकर्ता उदय साव को विधायक प्रदीप प्रसाद ने दी श्रद्धांजलि
कटकमदाग क्षेत्र के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता उदय साव, जिनकी हाल ही में अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, उनकी स्मृति में शनिवार 2 बजे को उनके निवास स्थान पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भाग लेकर स्वर्गीय उदय साव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।