कटकमदाग: बेंदी गांव में बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पुलिस ने वाहन को किया जब्त
कटकमदाग थाना क्षेत्र के बेंदी गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. युवक की पहचान झगरबांध निवासी मिथिलेश गंझू के रूप में की गयी. बताया जाता है कि मिथिलेश गंझू बाइक से कहीं गया था. वह सड़क के किनारे बाइक लगा कर वही खड़ा था. इसी बीच एक बोलेरो ने उसे चपेट में ले लिया, जिसमें उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.