कटकमदाग: हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए विधायक प्रदीप प्रसाद ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद से चर्चा की
हज़ारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने मंगलवार 3 बजे को विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन पेयजल एवं स्वच्छता एवं उत्पाद शुल्क विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद, से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट, स्वच्छता की समस्याओं और इनसे जुड़े जनहित के मुद्दों को सरकार के समक्ष रखना था।