कटकमदाग: चार कूप निर्माण में राशि गबन मामले का होगा सामाजिक अंकेक्षण, तत्कालीन बीडीओ, बीपीओ, एई और जेई से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा
कटकमदाग प्रखंड के अडरा पंचायत में वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा से चार कूप निर्माण योजना के क्रियान्वयन में 8.76 लाख रुपए की अवैध निकासी का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले को लिपापोती कर दबाने का प्रयास किया गया था। लेकिन इस गंभीर मामले को पुनः एक बार राज्य सरकार के अपर सचिव ने संज्ञान में लिया है।