बिहार: कालाजार मुक्त ज़िला घोषित करने हेतु जांच के लिए मॉडल अस्पताल पहुंची डब्ल्यूएचओ की टीम
Bihar, Nalanda | May 14, 2026 कालाजार मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से गुरुवार की दोपहर 1 बजे डब्लू एचओ की टीम मॉडल अस्पताल पहुची। उन्होंने कालाजार विभाग ,लैब का निरीक्षण किया इसके बाद मरीजो से मिलकर उन्हें मिलने बाले उपचार की जानकारियां लेंगे। डॉ राम मोहन सहाय ने बताया की डब्लू एचओ की 6 सदस्य टीम पहुची है और कालाजार मुक्त जिला घोषित करने के लिए जांच कर रही है।