गुना नगर: पंचमुखी हनुमान मंदिर पर विधि विधान से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, लोगों ने साधु संतों का किया सम्मान
गुना में अशोकनगर रोड पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर 21 जुलाई को विधि विधान से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। लोगों ने मंदिर आश्रम पर मौजूद साधु संतों का पूजन कर आशीर्वाद लिया, एवं सम्मान किया। साधु संतों ने इस दौरान गुरु और शिष्य परंपरा, गुरु दीक्षा सहित अन्य विषयों पर प्रवचन दिए। कहा, गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।