गुना नगर: गुना शहर में विद्युत कंपनी ने विद्युत लाइनों का किया मेंटेनेंस, घंटो बिजली कटौती से उमेश भरी गर्मी में लोग हुए परेशान
गुना शहर में विद्युत कंपनी द्वारा 21 जुलाई को विद्युत लाइनों का मेंटेनेंस किया गया। जिसके चलते शहर के कई इलाकों में घंटे बिजली कटौती रही। बिजली कटौती से उमश भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। सुबह 9, 10 बजे से की गई बिजली कटौती के चलते कई लोग पानी एवं अन्य काम के लिए परेशान नजर आए। बारिश के चलते विद्युत कंपनी द्वारा मेंटेनेंस किया जा रहा है।