📢 शानदार प्रयास, शानदार टीम — जनता की आवाज़ को मिला मंच ✍️🎤
तराई अंचल पत्रकार संघ जवा-त्योंथर के साथियों ने एक नई मुहिम की शुरुआत की है, जिसका सीधा लाभ आम ग्रामीणों और पीड़ित जनता को मिलेगा। यह तो केवल शुरुआत है, लेकिन आने वाले समय में जनता के अधिकारों का हनन करने वाले और समस्याओं को नजरअंदाज करने वाले जिम्मेदार लोगों को जवाब देना पड़ेगा।
"कलम हमारी – आवाज़ आपकी" मीडिया जनसंवाद कार्यक्रम ग्राम गढ़वा, जवा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली सहित अनेक जनसमस्याओं को खुलकर पत्रकारों के समक्ष रखा। पत्रकार साथियों ने इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
यह पहल मीडिया और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद का एक मजबूत पुल साबित हुई है। जनता ने अपनी बात रखी और पत्रकारों ने उसे सुनने व आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाई।
💐 तराई अंचल पत्रकार संघ की पूरी टीम को इस जनहितकारी पहल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कलम जब जनता की आवाज़ बनती है, तब बदलाव की शुरुआत होती है।
#मीडिया_जनसंवाद #कलम_हमारी_आवाज_आपकी #तराई_अंचल_पत्रकार_संघ #गढ़वा #जवा #जनता_की_आवाज #JournalismForPeople #ViralPost #BreakingNews #VindhyaNews #Rewa #MadhyaPradesh Collector Rewa Rewa Commissioner Jansampark Madhya Pradesh PRO Rewa CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Divyaraj Singh Rewa Vindhya Samachar Patrakar Ramchandra Yadav @highlight
Jawa, Rewa | Jun 14, 2026