डौण्डीलोहारा: मनीषा राणा के नेतृत्व में छात्रों का गुस्सा फूटा, आईटीआई प्रबंधन को लगाई फटकार, आईटीआई प्रांगण में जमकर प्रदर्शन
घायल छात्र टाकेश्वर कुमार को गंभीर हालत मे एबीवीपी की सक्रिय कार्यकर्ता मनीषा राणा सबसे पहले अस्पताल पहुंचीं और घायल छात्र का हालचाल जाना। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद मनीषा राणा के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने आईटीआई परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने संस्थान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।