चुनार: हनुमानपुर गांव में टीका लगाने के बाद 4 माह के बच्चे को चढ़ा बुखार, पैरासिटामोल दवा देने के कुछ देर बाद हुई मौत
जमालपुर थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव में चार माह के बच्चे को टीका लगाने के बाद रात में चढ़ा बुखार। एएनएम द्वारा दी गई पैरासिटामोल की दवा खिलाने के कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।