उधवा: बेंगलुरु जा रहे गोबरगाड़ी गांव के एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, हादसे की खबर सुनकर हार्ट अटैक से सास ने दम तोड़ा
बें
बेंगलुरु जा रहे राधानगर थाना क्षेत्र के गोबरगाड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय युवक मिस्टर नदाब की आंध्र प्रदेश में ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर ससुराल में नवविवाहिता की मां यानी मृतक की सास को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी मौत हो गई। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे इसकी जानकारी मिली है।