सेन्हा: दो गांवों के विवाद में रुका अंतिम संस्कार, सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा बने सहारा,कंधा देकर निभाया मानवीय धर्म।
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में रविवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो गांवों के ग्रामीणों के बीच उत्पन्न विवाद के बीच सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा ने मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग की अनूठी मिसाल पेश की। सोमवार सुबह लगभग 11:30 बजे थाना प्रभारी नीरज झा से दूरभाष पर हुई बातचीत में उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।