कासगंज: कोतवाली कासगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, एक अवैध तमंचा और दो कारतूस किए बरामद
कासगंज कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 1 अदद तमंचा, 12 बोर के 2 जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना की गई।