जमुई: मंझवे गांव में बालू लदे ट्रैक्टर ने पांच वर्षीय बच्ची को कुचला, परिजनों और ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Apr 6, 2026 मंझवे गांव में सोमवार की दोपहर 1:00 बजे तेज रफ्तार अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने सड़क क्रॉस कर रही मो. अफसर आलम की 05 वर्षीय पुत्री सालेहा खातून को कुचल दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मासूम की मौत हो गई और चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और मृतका बच्ची के शव को बीच सड़क पर रखकर जाम कर दिया।