कुर्था: भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान 23-24 मई को, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
Kurtha, Arwal | May 21, 2026 भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” के तहत 23-24 मई को होने वाले दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां एवं विभिन्न समितियों के गठन पर चर्चा की गई।