जगदलपुर: जगदलपुर जेल में कैदी फूंक रहे हैं गांजा, एसडीएम की रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे, मामला दर्ज
केंद्रीय जेल जगदलपुर में हाल ही में हुए कैदी के भागने और मौतों के मामलों की जांच करने पहुंचे उप जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बड़े खुलासे किए हैं। इन खुलासों ने न सिर्फ प्रशासन बल्कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के दौरान जेल के अंदर कैदी आराम से गांजा पीते हुए पाए गए।