मड़ियाहू: ग्राम फुलवारी में LED लाइट लगी पतंग उड़ाकर ड्रोन उड़ाने की अफवाह फैलाने वाले 3 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
मड़ियाहूं पुलिस ने ग्राम फुलवारी नहर पुलिया क्षेत्र से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जो नीली LED लाइट लगी पतंग उड़ाकर ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने में संलिप्त थे। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से नन्दलाल राजभर, दीपक राजभर और रवि प्रकाश राजभर को पकड़ लिया