मड़ियाहू: बरसठी थाने में साइबर ऑफिस का शुभारंभ, अब ऑनलाइन अपराध से मिलेगी राहत
बरसठी थाना परिसर में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने साइबर ऑफिस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब साइबर अपराध से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए लोगों को जनपद मुख्यालय के साइबर सेल थाने तक नहीं जाना पड़ेगा।