मड़ियाहू: निकुंभनपुर बरसठी में देवी जागरण का आयोजन हुआ
निकुम्भनपुर (बरसठी) में नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। शुक्रवार रात आयोजित जागरण कार्यक्रम में गायक पंकज सिन्हा और मध्य प्रदेश की गायिका जावित्री ने देवी गीतों से माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी अशोक सिंह ने खुद गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।