मड़ियाहू: सुरेरी थाना पुलिस ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जौनपुर जिले की थाना सुरेरी की एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे लड़कियों और महिलाओं को सड़क पर छींटाकसी और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम ने सूचना मिलने पर ग्राम सुरेरी के शराब की दुकान के पास मौके पर पहुंचकर 50 वर्षीय रामअवतार राजभर और 38 वर्षीय अनिल कुमार राजभर दोनों सोनियापर (सुरेरी) निवासी को धर दबोचा