भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB का बड़ा एक्शन! करोड़ों की ड्रग्स, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार
📝भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB), पुलिस, उत्पाद विभाग और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। मधुबनी के लदनियां बाजार में की गई छापेमारी के दौरान 1005 बोतल कोडीन सिरप, 5376 प्रतिबंधित कैप्सूल, 2400 नाइट्राज़ेपाम टैबलेट, ₹4.30 लाख भारतीय मुद्रा, 4.50 लाख नेपाली रुपये, करीब 25 ग्राम सोना और 1.69 किलोग्राम चांदी समेत भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद की गईं। इस कार्रवाई में भारत और नेपाल के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।
#TirhutNow #SSB #Madhubani #IndiaNepalBorder #DrugSmuggling #BreakingNews #BiharNews
Musahri, Muzaffarpur | Jul 14, 2026