मोठ: मोठ क्षेत्र में नाबालिग के लापता होने से मचा हड़कंप, मामला अपहरण और प्रेम प्रसंग के बीच उलझा
Moth, Jhansi | Jun 18, 2026 मोंठ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को कार में बैठाकर ले जाने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस लड़की की तलाश में जुटी है और मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।