पटोरी: शिउरा गांव का आठवीं पास युवक पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क के शक में ATS के हत्थे चढ़ा, गांव में हलचल
पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शिउरा पंचायत के वार्ड-08 निवासी 21 वर्षीय मुर्शीद जहीर अख्तर शेख को गुजरात एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मुर्शीद पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई तथा पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क रखने का आरोप है। फिलहाल एटीएस उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है।