बक्सर: शराब के नशे में पति ने पत्नी-बेटे पर किया बेरहम हमला, सिर में लगे 3 टांके
Buxar, Buxar | Jul 31, 2026 बक्सर नई बाजार इलाके में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे पर बेरहमी से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता पूजा देवी ने नगर थाना में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि पति रामाशीष यादव अक्सर शराब पीकर झगड़ा करता है। घटना की रात उसने हद पार कर दी और लाठी, डंडे व ईंट से हमला कर दिया।